29 Mar 2024, 15:51:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

अमरनाथ के लिए 1,983 तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 18 2018 3:42PM | Updated Date: Jul 18 2018 3:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जम्मू। जम्मू कश्मीर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए यहां भागवत नगर आधार शिविर से बुधवार को बम बम बोले का उदघोष करते हुए 59 वाहनों में 1,983 तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना हुआ। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार तीर्थयात्री यहां से बालटाल और पहलगाम दोनों मार्गों से यात्रा के लिए रवाना हुए हैं।
 
उन्होने बताया कि 1,434 पुरुष, 452 महिलाएं, 75 साधु और 422 साध्वी 39 बसों, एक मोटरसाइकिल और 19 छोटे वाहनों में रवाना हुए हैं। आधार शिविर से अब तक 65,297 तीर्थयात्री पवित्र गुफा के दर्शन के लिए रवाना हुए हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »