29 Mar 2024, 07:22:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अमरनाथ गुफा के लिए 5,000 यात्रियों का जत्था रवाना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 16 2018 4:35PM | Updated Date: Jul 16 2018 4:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में बालटाल और पहलगाम आधार शिविर से महिलाओं और साधुओं सहित पांच हजार श्रद्धालुओं का जत्था सोमवार को दक्षिण कश्मीर में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा के लिए रवाना हो गया। अट्ठाइस जून से शुरू हुई 60 दिनों की अवधि वाली इस यात्रा में अब तक 1.87 लाख से अधिक यात्री पवित्र गुफा के दर्शन कर चुके हैं। तीर्थयात्रा शुरू होने से लेकर अब तक दो सेवादारों के अलावा 22 तीर्थयात्रियों की स्वास्थ्य कारणों और दुर्घटनाओं में मौत हो गई है।

अधिकारिक सूत्रों ने यूनीवार्ता को बताया कि पवित्र गुफा के लिए दोनों तरफ से तीर्थयात्रा सुचारू रूप से चल रही है। मौसम खुशनुमा है लेकिन सुबह आसमान में बादल छाये रहे। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटे के दौरान 11,331  यात्रियों ने पवित्र गुफा के दर्शन किये हैं और अब तक  कुल 1,87,375 यात्रियों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए हैं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »