29 Mar 2024, 12:17:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

राजस्थान के अलवर जिले में नाले में डूबने से युवक की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 16 2018 3:54PM | Updated Date: Jul 16 2018 3:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अलवर। राजस्थान में अलवर जिले के  रामगढ़ उपखंड इलाके के नोगावा व मुबारिकपुर क्षेत्र में आज हुई भारी वर्षा से इलाके के नालो में पानी आ गया जिसमे बहकर एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बरसात के बाद आए पानी के तेज बहाव में बहने से  मुबारिकपुर निवासी 30वर्षीय राजकुमार  जाटव की मौत हो गई। जानकर लोगो ने बताया कि युवक शराब के नशे में घुत था। जब वह नाला पार कर रहा था तभी  दलदल में  फंस गया और गिर पडा। सूचना पर नोगावा थाना पुलिस  मौके पर पहुंची। पुलिस ने पानी से शव को निकाला और  पोस्टमार्टम के लिए नोगावा अस्पताल पहुंचाया। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »