26 Apr 2024, 01:51:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

ऑटो और पिकअप वैन में टक्कर, दो की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 16 2018 3:47PM | Updated Date: Jul 16 2018 3:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जमुई। बिहार में जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में दो वाहनों के बीच आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि सिकंदरा थाना क्षेत्र के शारदाबाद इलाके में ऑटो रिक्शा और पिकअप वैन के बीच सीधी टक्कर में मुरली मनोहर और नकुल स्वर्णकार की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दो अन्य घायल हो गये। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सिकंदरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। सूत्रों ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »