25 Apr 2024, 14:54:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जम्मू : झरने के नीचे नहा रहे लोगों पर गिरी चट्टान, सात की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 16 2018 11:05AM | Updated Date: Jul 16 2018 11:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में बाबा सियारह पर्यटक स्थल पर रविवार को एक झरने के नीचे नहा रहे लोगों पर ऊपर से चट्टानें गिरने के कारण सात लोगों की मौत हो गई और 50 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि ये सभी लोग इस झरने के नीचे नहा रहे थे और उसी समय ऊपर से चट्टान गिरी। 14 गंभीर घायलों को जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है और अन्य को जिला अस्पताल रियासी में भर्ती कराया गया है। मलबे से शवों को निकालकर उनकी शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं। 
 
600 फीट ऊपर से गिरी चट्टान
बाबा रियारह धार्मिक स्थान के रूप में विकसित है। जहां से लगभग 600 फीट की ऊंचाई से झरना गिरता है। लोग झरने के नीचे थे और 600 फीट ऊपर हुए भूस्खलन का मलबा सीधा नीचे आकर लोगों पर गिरा। जिसकी वजह से काफी लोग मलबे के नीचे दब गए। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »