20 Apr 2024, 17:13:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

महिला की हत्या का खुलासा: आरोपी देवर गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 23 2018 8:48PM | Updated Date: Jun 23 2018 8:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के जौरा थाना क्षेत्र में तीन दिन पूर्व एक महिला की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी देवर को गिरफ्तार किर लिया गया है। पुलिस सूत्रों ने आज यहां इस अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए बताया कि जौरा थाना क्षेत्र के माता बाई का पूरा निवासी विवाहिता नीतू कुशवाह (22) गत 20 जून को अपने मायके से घर लौटी तो उसे घर पर कोई नहीं मिला। तब उसने अपने ससुर को फोन लगाकर पूछा कि सभी लोग कहां पर है।

तभी उसके ससुर ने कहा कि सभी लोग एक शादी में पास के गांव सबलोक का पूरा गए हैं, तुम भी आ जाओ और वह चली गयी। शाम को उसी दिन मध्य रात्रि में वह अपने देवर बनिया कुशबाह(20) के साथ वापिस घर माता बाई का पुरा आ गयी। देवर बनिया ने अकेली पाकर अपनी भाभी को हवस का शिकार बनाना चाहा, लेकिन भाभी ने जब उसका विरोध किया तो देवर ने एक पत्थर उसके सर में मार दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की रिपोर्ट उसने अपने छोटे नाबालिग भाई से पुलिस थाने में अज्ञत लोगों के खिलाफ करा दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर इस अंधे कत्ल की जांच शुरू की तो जांच में नीतू की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसे आज यहां गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के छोटे भाई के खिलाफ भी हत्या में शामिल होने का मामला दर्ज किया है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »