18 Apr 2024, 23:35:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सड़क हादसे में चार लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 22 2018 4:46PM | Updated Date: Jun 22 2018 4:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पेड्डापल्ली। तेलंगाना में पेड्डापल्ली जिले के सुल्तानाबाद मंडल के कटनापल्ली में शुक्रवार को तड़के एक लॉरी के साथ टक्कर में कार पर सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब कार मंदिनी से हैदराबाद जा रही थी। कार की एक खड़ी लॉरी के साथ टक्कर हो गयी। मृतकों की पहचान अरूण कुमार (37), सौमाई (30), अकिलेश (9) और सौम्या (6) के रूप में की गई है। सभी मंदिनी के निवासी थे। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए सुल्तानाबाद सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »