25 Apr 2024, 05:44:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बेटे ने मां-बाप की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 22 2018 4:22PM | Updated Date: Jun 22 2018 4:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कुरुक्षेत्र। नशे में धुत 24 वर्षीय एक युवक ने अपने मां-बाप की बेरहमी से कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने गांव पहुंचकर युवक को गिरफ्तार कर लिया है और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी कुरुक्षेत्र भेज दिया है। मृतको की पहचान श्योराम (55) और सोना देवी (42) के रुप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय विशाल बीते दिन शाम करीब साढ़े पांच बजे नशे की हालत में कुलहाड़ी लेकर घर पहुंचा। घर के अंदर कमरे में विशाल के पिता सोए हुए थे जिनकी उसने कुलहाड़ी से काट कर हत्या कर दी।

इसके बाद आरोपी हथियार लेकर बाहर आया और भैंसों का दूध निकाल रही मां की कुलहाड़ी मार कर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी विशाल को गिरफ्तार कर लिया।  शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस ने बताया कि युवक विशाल को नशे लत थी और माता-पिता अक्सर बेटे को नशा करने से रोकते थे, लेकिन अपनी इस लत को पूरा करने के लिए वह माता-पिता से खफा था और अक्सर घर में झगड़ा होता था। इसी को लेकर आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया होगा। हालांकि अभी तक हत्या के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »