24 Apr 2024, 07:01:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

फ्लाइट में देरी से हंगामा यात्रियों का आरोप - हमारा दम घुटने लगा था

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 22 2018 2:01PM | Updated Date: Jun 22 2018 2:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। बंगाल के बागडोगरा जा रही एयर एशिया की फ्लाइट बुधवार को कोलकाता एयरपोर्ट पर साढ़े चार घंटे लेट हो गई। यात्रियों ने आरोप लगाया कि उन्हें डेढ़ घंटे तक प्लेन के अंदर ही बैठाकर रखा गया। एयर एशिया के स्टाफ ने बदसलूकी भी की। लोग शिकायतें ना करें, इसके लिए कैप्टन ने एयर कंडीशनर के ब्लोअर तेजी से चला दिए। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कंपनी ने कहा कि प्लेन में तकनीकी खराबी थी। किसी यात्री से बदसलूकी नहीं हुई।
 
उड़ान संख्या आई-5583 को बुधवार सुबह 9 बजे कोलकाता से बागडोगरा के लिए रवाना होना था। फ्लाइट में सवार इंडियन आॅयल कॉपोर्रेशन के कार्यकारी निदेशक (बंगाल) दीपांकर रे ने कहा- शुरूआत में उड़ान में 30 मिनट की देरी हुई। बोर्डिंग करा दी गई थी। लेकिन इसके बाद भी हमें डेढ़ घंटे तक फ्लाइट के अंदर रखा गया। इस दौरान प्लेन में खाने-पीने की कोई व्यवस्था नहीं थी। एयर एशिया के स्टाफ का रवैया बेहद गैर-पेशेवर और रुखा था। बाद में फ्लाइट कैप्टन ने यात्रियों से उतर जाने को कहा।
 
यात्रियों ने प्लेन से उतरने से किया इनकार
 इंडियन आॅयल कॉपोर्रेशन के कार्यकारी निदेशक दीपांकर ने कहा, 'कोलकाता एयरपोर्ट पर बाहर बहुत तेज बारिश हो रही थी। जब यात्रियों ने उस हालात में प्लेन से उतरने से मना कर दिया तो कैप्टन ने लोगों को डराने के लिए एयर कंडीशनर का ब्लोअर तेजी से चला दिया। इससे प्लेन के अंदर डरावना माहौल हो गया। प्लेन में धुंध जैसी छा गई। सभी लोगों का दम घुटने लगा। बच्चे रोने लगे और उल्टियां करने लगे।' दीपांकर ने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो जारी किया। इसमें उन्होंने लिखा- भारत में एविएशन इंडस्ट्री इसी तरह काम करती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »