29 Mar 2024, 00:49:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

झारखंड: एक साथ पांच लड़कियों को अगवा कर किया गैंगरेप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 22 2018 12:36PM | Updated Date: Jun 22 2018 12:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

खूंटी। झारखंड के खूंटी में मानव तस्करी के खिलाफ जागरुकता फैलाने वाली पांच लड़कियों को अगवा कर उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। एसपी ने इस घटना की पुष्टि की है। खबर से पुलिस और प्रशासनिक अफसरों में हड़कंप मचा हुआ है। इसके बाद मामले की जांच के लिए डीआईजी खूंटी पहुंच चुके हैं।
 
घटना गुरुवार की है जब यह लड़कियां इलाके में नुक्कड़ नाटक करके लौट रहीं थीं। पांच लड़कियों से दुष्कर्म मामले में पीएलएफआई उग्रवादियों का हाथ होने की बात सामने आ रही है। लड़कियां एनजीओ आशा किरण सेल्टर होम से जुड़ी हुई हैं।
 
यह एनजीओ इलाके में चाइल्ड लेवर, मानव तस्करी और बाल विवाह के खिलाफ इलाके में नुक्कड़ नाटक आदि के माध्यम से अभियान चलाता है। जिन लड़कियों का दुष्कर्म हुआ है उनमें चार ईसाई और एक आदिवासी है। एसपी के अनुसार कोचांग में जहां के लड़कियां रहती थीं वहां तोड़फोड़ भी की गई है। खूंटी पुलिस मामले की जांच में लग गई है। पुलिस का दावा है कि शीघ्र ही दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
 
जानकारी के अनुसार खूंटी में हाल में पुलिस प्रशासन की पकड़ ढीली हुई है। यहां पत्थलगड़ी के नाम पर गांवों में पुलिस और प्रशासन को प्रवेश से रोका जाता है। ऐसे में यहां असामाजिक तत्व हैं सक्रिय। खूंटी जिले से मानव तस्करी की शिकायतें अक्सर आतीं सामने। यहां की बेटियों को महानगरों में बेचा जाता है। वहां वे घरों में दाई का काम करती हैं। उनके शारीरिक शोषण के भी कई मामले सामने आए हैं। इसे लेकर ही यहां जागरुकता कार्यक्रम चलाया जा रहा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »