20 Apr 2024, 01:19:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मोदी को घेरने 'आप' के मंच पर आएंगे शत्रुघ्न और यशवंत सिन्हा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2018 8:42PM | Updated Date: Jun 21 2018 8:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके गढ़ में घेरने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा एवं पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा को मंच मुहैया करायगी। 'आप' नेता मुकेश सह ने आज यहां बताया कि 'आपातकाल' विरोध दिवस के अवसर पर उनकी पार्टी की राज्य इकाई ने 25 जून को बेनिया बाग के राजनारायण पार्क में "विशाल जनाधिकार रैली" और 26 जून को वाराणसी से बलिया तक की पद यात्रा का आयोजन किया है। उन्होंने बताया कि दोनों कार्यक्रम के लिए बिहार के सांसद एवं मशहूर फिल्मी हस्ती श्री सिन्हा एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सिन्हा और श्री ठाकुर को 'आप' की ओर आमंत्रित किया गया था और उन्होंने पहले दिन के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपनी सहमति प्रदान की है।

भाजपा के दोनों बागी नेताओं के अलावा समाजवादी चतक रघु ठाकुर समेत लोकतंत्र में भरोसा रखने वाले अनेक नेता रैली को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया आप की ओर से राष्ट्रीय नेता एवं दिल्ली से राज्य सभा सांसद संजय सह रैली को संबोधित करेंगे। मोदी पर अपने तल्ख बयानों के 'तीर' चलाने वाले देनों बागी नेताओं के आप के कार्यक्रम में शामिल होने से आप के कार्यकर्ता बेहद उत्साहित हैं और वे कार्यक्रम की तैयारियों में जोरशोर से जुटे हुए हैं। प्रचार के लिए जगह-जगह पोस्टर लगाये जा रहे हैं, जिसमें भाजपा के दोनों बागी नेताओं के अलावा आप नेता सिंह एवं अन्य स्थानीय नेताओं की तस्वीरें लगयी गई हैं।

मुकेश सिंह ने बताया कि 'आप' की ओर से उत्तर प्रदेश में कई चरणों में जनाधिकार पद यात्रा का आयोजन किया जाएगा। पहले चरण में 26 जून को वाराणसी के भारत माता मंदिर से पद यात्रा शुरु होगी और जौनपुर, आजमगढ़, मऊ और गाजीपुर होते हुए आठ जुलाई को बलिया पहुंचेगी। वहां पहुंचने पर बड़ी रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के अलावा लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले अनेक नेता शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि "जनाधिकार पद यात्रा" में विभिन्न मुद्दों को लेकर पहले से आंदोलन कर कर रहे विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के नेता एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे। शिक्षा एवं स्वास्थ्य के विभिन्न मुद्दों पर आंदोलन करने वाले संगठन के प्रमुख लोग पद यात्रा में शामिल होने के लिए अपनी सहमति प्रदान की है।      

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »