29 Mar 2024, 03:08:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

'मवेशी चोरी' के आरोप में गोड्डा में दो लोगों की पीट-पीटकर हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 14 2018 10:46AM | Updated Date: Jun 14 2018 10:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। झारखंड के गोड्डा जिले में दो व्यक्तियों को पीट-पीटकर मार डाला गया।  उन पर मवेशी चोरी का इल्जाम है। मृतक मुस्लिम समुदाय के बताए जा रहे हैं। घटना मंगलवार रात की है। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात देवडांड़ थाना क्षेत्र के ढुल्लू गांव में कुछ चोरों ने बैलों पर हाथ साफ करना चाहा।
 
इस दौरान वह गांववालों की नजर में आ गए।आक्रोशित ग्रामीणों ने 6 लोगों को खदेड़कर पकड़ लिया। पिटाई के बाद उन्होंने कथित तौर पर अपना जुर्म भी कबूल कर लिया। गोड्डा के एसपी राजीव रंजन सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने दो चोरों की पीट पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद मौके पर पुलिस ने पहुंचकर बांकी चोरों को अपने कब्जे में लिया।
 
एसपी राजीव रंजन सिंह ने बताया कि अब तक मामले में चार ग्रामीणों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने ठऊळश् को बताया कि जिन दो लोगों की मौत हुई है उनमें से एक आपराधिक पृष्ठभूमि का था और दूसरा उसका सहयोगी था। उन्होंने बताया कि  पुलिस ने दोनों डेड बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि जो लोग इस घटना के पीछे हैं उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »