19 Apr 2024, 11:37:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सीमा पर पाक की नापाक हरकत जारी - 40 हजार लोगों का पलायन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 24 2018 11:04AM | Updated Date: May 24 2018 11:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जम्मू। जम्मू, कठुआ और सांबा जिलों में बुधवार को लगातार नौंवे दिन पाकिस्तानी रेंजरों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की। पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा जम्मू, कठुआ और सांबा जिलों में अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे भारतीय गांवों और सीमा चौकियों पर मोर्टार से गोले दागने और गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए हैं।
 
जम्मू जिले के आरएस पुरा, अरनिया, बिस्नाह और रामगढ़ तथा सांबा सेक्टरों पर मंगलवार रात से गोलीबारी जारी है। बुधवार सुबह कठुआ जिले से हीरानगर में सीमा पार से फायरिंग की गई।
 
40 हजार का पलायन
पाकिस्तानी रेंजर्स द्वारा जम्मू, सांबा और कठुआ जिलों में सैन्य और असैन्य ठिकानों पर लगातार की जा रही गोलीबारी और बमबारी के कारण सीमावर्ती गावों से 40,000 से अधिक लोगों को अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करने पर मजबूर होना पड़ा है। पुलिस ने बताया कि कुछ लोगों ने प्रशासन द्वारा बनाए गए अस्थाई शिविरों में शरण ली है, जबकि अधिकांश अन्य अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के घर में शरण लेने के लिए मजबूर हुए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »