28 Mar 2024, 21:01:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

हरियाणा की सड़कें होंगी गड्ढा मुक्त, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 22 2018 8:40PM | Updated Date: May 22 2018 8:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। हरियाणा की लगभग 22 किलोमीटर लम्बी सड़कें गड्ढा मुक्त होंगी और इस सम्बंध में राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सम्बंधित विभागों और एजेंसियों को कड़े निर्देश जारी किये हैं। खट्टर ने सड़कों के निर्माण और रख-रखाव का कार्य देख रहे पांच विभागों लोक निर्माण, शहरी स्थानीय निकाय, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड तथा हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं ढांचागत विकास निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए है

कि वे 'हरपथ एप्प' पर प्राप्त शिकायतों के निपटान के लिए 96 घंटे की निर्धारित सीमा का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सड़कों को गड्ढामुक्त  बनाने को लेकर प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को सड़कों के निर्माण में गुणवत्ता सुनिश्चत करने के भी निर्देश और साथ ही उन्हें चेताया कि सड़कों की निर्माण गुणवत्ता को लेकर काफी शिकायतें प्राप्त हो रही है। खट्टर आज यहां 'हरपथ एप्प' पर प्राप्त हुई शिकायतों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में लोक निर्माण मंत्री राव नरवीर ंिसह व शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्रीमती कविता जैन भी उपस्थित थीं। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »