28 Mar 2024, 16:22:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

किसानों ने की खरीदी केन्द्र के प्रबंधक से मारपीट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 22 2018 8:38PM | Updated Date: May 22 2018 8:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नरिसहपुर। मध्यप्रदेश के नरंिसहपुर जिले की गोटेगांव तहसील स्थित कृषि उपज मंडी प्रांगण में तुलाई नहीं करने पर तीन किसानों ने आज समिति प्रबंधक के साथ मारपीट कर दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार जमुनिया सेवा समिति के प्रबंधक कल्याण सिंह पटैल ने शिकायत की थी कि वह दोपहर लगभग ढाई बजे केन्द्र पर पहुंचा तो किसान नन्हेलाल पटैल, विजय सिंह और देवेन्द्र सिंह आए और उसके साथ मारपीट करने लगे। उनका कहना था कि अनाज अभी तक क्यों नहीं तुला।

पुलिस ने प्रबंधक की शिकायत पर तीनों किसानों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस घटना के बाद खरीदी केन्द्र के तुलाई वालों ने अपना कार्य बंद कर दिया। वहीं अनाज के सर्वे का कार्य करने वाले मंडी से भाग गए। पुलिस के अनुसार तीनों किसान और प्रबंधक रिश्ते में मामा-भांजे हैं, जिनके बीच कई दिनों से विवाद चल रहा है। उसी विवाद के चलते हुए मंडी में अनाज नहीं तुलने पर तीनों मामाओं ने मिल कर प्रबंधक भांजे के साथ मारपीट कर दी। जबकि प्रबंधक श्री पटैल का कहना है कि वह उनके सगे मामा नहीं हैं और उनसे कोई वाद विवाद भी नहीं है। उन्होंने अनाज नहीं तुलने पर मारपीट की है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »