29 Mar 2024, 16:16:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

रांची जेल से बेल पर रिहा हुए लालू प्रसाद, फ्लाइट से पहुंचे पटना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 17 2018 9:51AM | Updated Date: May 17 2018 9:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। चारा घोटाले में सजायाफ्ता राजद प्रमुख लालूप्रसाद यादव छह हफ्ते की बेल पर रांची की होटवार जेल से बुधवार को बाहर आ गए। देर शाम वे इंडिगो की फ्लाइट से पटना पहुंचे। उन्हें व्हील चेयर पर पटना हवाई अड्डे से बाहर लाया गया। जमानत की अवधि गुरुवार से शुरू होगी। अब इलाज के लिए उन्हें मुंबई हार्ट हॉस्पिटल ले जाया जाएगा।
 
रांची में सीबीआई कोर्ट की ओर से रिलीज आॅर्डर मिलने के बाद लालू को अपराह्न 3.30 बजे जेल से निकाला गया। वह 6.45 बजे विमान से पटना पहुंचे। राजद के राष्ट्रीय महासचिव एवं लालू के करीबी विधायक भोला यादव के मुताबिक लालू को 16 तरह की बीमारियां हैं। एम्स दिल्ली की रिपोर्ट के अनुसार उनकी किडनी 40 फीसदी ही काम कर रही है। हार्ट, शुगर, बैकपेन, चक्कर आने जैसी अन्य बीमारियां भी हैं। सभी बीमारियों का इलाज बारी-बारी से होगा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »