19 Apr 2024, 01:17:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

असम में नए मंत्रियों ने शपथ ली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 26 2018 2:58PM | Updated Date: Apr 26 2018 2:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 गुवाहाटी। असम में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) नीत गठबंधन सरकार के पहले विस्तार के बाद आज सात नए मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की। इनमें चार कैबिनेट स्तर के मंत्री हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार राज्यपाल प्रोफेसर जगदीश मुखी ने यहां राजभवन में एक सादे समारोह में इन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल , मंत्रिमंडल के अन्य मंत्री, विधायक , वरिष्ठ अधिकारी तथा अन्य लोग उपस्थित थे। इन सात मंत्रियों में पांच मंत्री भाजपा के और एक एक मंत्री असम गण परिषद तथा बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट से है। इस विस्तार के बाद अब मंत्रिमंडल के सदस्यों की संख्या मुख्यमंत्री समेत बढ़कर 18 तक पहुंच गई है और मंत्रालय में एक मंत्री का पद खाली है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »