29 Mar 2024, 11:04:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में पांच लाख रूपए की लूट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 26 2018 2:55PM | Updated Date: Apr 26 2018 2:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हाजीपुर। बिहार में पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर मंडल के सोनपुर-हाजीपुर स्टेशन के बीच अपराधियों ने कल देर रात 12562 डाउन स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस से लाखो रूपए मूल्य की संपत्ति लूट ली। रेल पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि सोनपुर स्टेशन पर करीब 12 की संख्या में अपराधी जबरन ट्रेन में प्रवेश कर गए। इसके बाद अपराधियों ने यात्रियों से लूटपाट करनी शुरू कर दी । विरोध करने पर अपराधियों ने छह यात्रियों को मारपीट कर घायल कर दिया।
 
सूत्रों ने बताया कि इसके बाद अपराधियो ने यात्रियों से 80 हजार रुपए नकद ,आभूषण समेत पांच लाख रुपये की संपत्ति लूट ली और फरार गये। घायल यात्रियों को समस्तीपुर में भर्ती कराया गया है। इस सिलसिले में सोनपुर जीआरपी  में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »