16 Apr 2024, 22:46:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कश्मीर में प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने के लिए हवाई फायरिंग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 26 2018 2:50PM | Updated Date: Apr 26 2018 2:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 श्रीनगर। श्रीनगर- जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवंतीपोरा में प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने के लिए आज दोपहर बाद सुरक्षा बलों ने हवाई फायरिंग की और आंसू गैस के गोले छोड़े। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब सेना के जवान कुछ केबल की मरम्मत कर रहे थे और अचानक वहां लोगों ने आकर उन पर पथराव करना शुरू कर दिया। इसके बाद सुरक्षा बलों ने हवाई फायरिंग का सहारा लिया और बाद में आंसू गैस के गोले छोड़े। हवाई फायरिंग की वजह से अवंतीपोरा के विज्ञान एवं तकनीकी इस्लामिक विश्वविद्यालय में तनाव व्याप्त हो गया।

यातायात विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित नहीं हुआ है लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा बलों पर पथराव क्यों किया। इस बीच विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों को बाहर निकलने से मना कर दिया और हवाई फायरिंग के चलते छात्राओं में दहशत फैल गई ।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »