25 Apr 2024, 16:02:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

चेन्नई में चलती ट्रेन में महिला से रेप का प्रयास, RPF कांस्टेबल ने बचाया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 26 2018 11:16AM | Updated Date: Apr 26 2018 11:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चेन्नई। देश में लगातार बढ़ती रेप की घटनाओं के बीच चेन्नई से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें एमआरटीसी की चलती ट्रेन में एक यात्री ने महिला यात्री के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। हालांकि रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स के कांस्टेबल ने वक्त रहते महिला को युवक के चंगुल से छुड़ा लिया।पुलिस के मुताबिक जब ट्रेन चिंतापद्रिपेड स्टेशन से चली तो केके शिवाजी नामक कांस्टेबल ने दूसरे कंम्पार्टमेंट से एक महिला के चिल्लाने की आवाज सुनी।
 
वह वेस्टिब्लूयर होने के कारण ट्रेन में घुस नहीं सकता था, लेकिन जैसे ही रेल पार्क स्टेशन पर पहुंची तो कांस्टेबल दूसरे कंपार्टमेंट में चढ़ गया। उसने देखा कि एक युवक महिला से छेड़खानी करने की कोशिश कर रहा है। उसने युवक को धकेलकर महिला को बचाया और उसे अस्पताल भेज दिया। साथ ही आरोपी सथ्यराज को पुलिस के सुपुर्द किया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »