29 Mar 2024, 20:49:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कश्मीर में कांग्रेस नेता गुलाम नबी पटेल की गोली मारकर हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 26 2018 10:36AM | Updated Date: Apr 26 2018 10:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कश्मीर के रजपुरा इलाके में बुधवार को आतंकियों ने कांग्रेस नेता गुलाम नबी पटेल की गोली मारकर हत्या कर दी। गुलाम नबी अपनी कार से पुलवामा से यादेर जा रहे थे। रास्ते में आतंकियों ने उनकी कार पर हमला कर दिया। हमले में उन्हें कई गोलियां लगी थीं। अस्पताल ले जाते वक्त उन्होंने दम तोड़ दिया।
 
हमले में गुलाम नबी पटेल के दो सुरक्षाकर्मी भी बुरी तरह जख्मी हुए हैं। दोनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पटेल को गोली मारने के बाद अतंकवादी सुरक्षाकर्मियों की सर्विस रिवॉल्वर लेकर फरार हो गए। अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »