18 Apr 2024, 08:52:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बहन का तिलक चढ़ा कर लौट रहे भाई की हादसे में मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 25 2018 7:19PM | Updated Date: Apr 25 2018 7:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जमुई। बिहार में जमुई जिले के सोनो थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में बहन का तिलक चढ़ा कर लौट रहे भाई की मौत हो गई है। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि जिले के सोनो थाना क्षेत्र के मंजरो निवासी 22 वर्षीय अजय यादव अपनी बहन के तिलकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इसी थाना क्षेत्र के बलियो गांव गया था। लौटने के क्रम में युवक का ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके पर से फरार हो गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »