29 Mar 2024, 20:04:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

शराब की होम डिलेवरी करने वाले पांच गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 25 2018 7:15PM | Updated Date: Apr 25 2018 7:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार की राजधानी पटना में अवैध शराब की होम डिलेवरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ कर पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। वरीय पुलिस अधीक्षक मनु महाराज ने यहां बताया कि जिले में अवैध शराब की तस्करी को रोकने के लिये चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह गिरफ्तारी की गयी है। उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि राजधानी के पाटलीपुत्रा थाना क्षेत्र में कुछ ऐसे गिरोह सक्रिय है जो हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और झारखंड से शराब की खेप लाकर राजधानी के विभिन्न इलाकों में उसकी होम डिलेवरी करते हैं।
 
सूचना के सत्यापन के बाद  न्यू पाटलीपुत्रा इलाके के जे.डी मिश्रा पथ स्थित राजकुमार सिंह के मकान पर छापेमारी की गई। वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके पर से विभिन्न ब्रांडो के 129 बोतल अंग्रेजी शराब जप्त की। इस सिलसिले में मकान मालिक राजकुमार सिंह के अलावा तस्कर शुभम कुमार उर्फ गोलू , विकास कुमार, सानू कुमार और मोनी कुमार को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »