29 Mar 2024, 19:38:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

शाहजहांपुर में नकली बीड़ी बनाने का कारखाना पकड़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 23 2018 8:25PM | Updated Date: Apr 23 2018 8:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर के सदर बाजार क्षेत्र में पुलिस ने नकली बीड़ी बनाने के कारखाने का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) दिनेश त्रिपाठी के अनुसार पुलिस ने मौके से 10 लाख रूपये की नकली बीड़ी, रेपर, स्टीकर तथा मोहरें भी बरामद की हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस को कल मुखबिर ने सूचना दी कि क्षेत्र के मोहल्ला अली जई में एक घर के अंदर बड़े पैमाने पर नकली बीड़ी बनाने का कारोबार हो रहा है।

जिस पर पुलिस ने मकान की घेराबन्दी की और घर के अंदर मौजूद शाहजहांपुर के अलीजई निवासी संचालक अनूप गुप्ता, कन्नौज के असालतनगर निवासी दिनेश और फर्रुखाबाद के आजादनगर निवासी सोनू और रंजीत को गिरफ्तार कर लिया। त्रिपाठी के अनुसार, पुलिस को घर के अंदर से 44 बोरो में निर्मित व अर्धनिर्मित बीड़ी, छह बोरों में बुलबुल छाप, चार बोरों में गुरुपद व स्पेशल गुरुपद, चार अलग-अलग बोरों में पूजा, शेर, 201 नम्बर व गाय छाप मार्का बीड़ी,

तीन बोरो में विभिन्न ब्रांडो के रेपर, स्टीकर आदि तथा रजी0 नम्बर (गुरसहायगंज)  एवं तम्बाकू कंपनी औरंगाबाद प्रा0ली0 की  तीन मोहरें भी बरामद हुई। बरामद बीड़ी की कीमत लगभग 10 लाख रूपये है। पुलिस अधीक्षक केबी सिंह ने भी पुलिस टीम की कामियाबी से खुश होकर टीम को दस हजार रूपए देने की घोषणा की है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »