20 Apr 2024, 00:45:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गुजरात के कई इलाकों में भूकंप के झटके

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 22 2018 11:39AM | Updated Date: Apr 22 2018 11:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अहमदाबाद। गुजरात के कई इलाकों में शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र भरूच से 38 किमी की दूरी पर था। सूरत, तापी, भरूच, नवसारी में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.7 मापी गई है। हालांकि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
 
दूसरी ओर इंडियन नेशनल सेंटर फॉर ओशन इन्फॉर्मेशन सर्विसेज ने देश के तटीय इलाकों में मौसम विभाग ने तेज हवाएं चलने और समुद्र के अशांत रहने की चेतावनी दी है। मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है। विभाग ने कहा कि पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटों पर 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाएं चल सकती हैं और समंदर अशांत रह सकता है। मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »