25 Apr 2024, 00:02:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

करंट लगने से महिला की मौत, एक ने की आत्महत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 21 2018 7:00PM | Updated Date: Apr 21 2018 7:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बुरहानपुर। मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिला मुख्यलय में करंट लगने से आज एक महिला की मौत हो गई। वहीं जिले के मोहम्मदपुरा गांव में एक महिला ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बुरहानपुर में शनिवार को नल से पानी भरने के दौरान मोटर पंप से बिजली का करंट लगने से सेट्रल कोतवाली अंतर्गत राजीव गांधी नगर निवासी आसमा बी (35) की मौत हो गई। गत दो से तीन दिनों से पानी नहीं आने के कारण महिला पड़ोस के घर में जाकर नल में मोटर पंप लगाकर पानी भर रही थी। ताप्ती नदी किनारे बसे बुरहानपुर में गर्मी में दो से तीन दिनों के अंतराल से जलापूर्ति होने से गंभीर जलसंकट है।

महिला की मौत से आक्रोशित स्थानीय नागरिक घटनास्थल के समीप स्थित नगर निगम कार्यालय पहुंचे और जमकर विरोध प्रदर्शन कर तोड़फोडं का प्रयास करने लगे। तृतीय शनिवार के चलते कार्यालय बंद होने और पुलिस के आने से नागरिक भीतर जाकर तोड़फोड़ नहीं कर पाए और वापस लौट गए। इधर, जिले के लालबाग थाना अंतर्गत ग्राम मोहम्मदपुरा में पारिवारिक कलह के चलते सपना तायडे (27) ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। महिला मूल रूप से गणपति नाका थाना अंतर्गत ग्राम लोधीपुरा की है और आठ वर्ष पूर्व उसका विवाह मोहम्मदपुरा में प्लंबर का कार्य करने वाले राहुल तायडे से हुआ था। उनके दो बच्चे हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »