29 Mar 2024, 17:00:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

तीन रोहिंग्या गिरफ्तार, मलेशिया जाने की थी तैयारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2018 9:59AM | Updated Date: Mar 24 2018 9:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंफाल। मणिपुर में सुरक्षाबलों ने तीन रोहिंग्या मुसलमानों को गिरफ्तार किया है। इन तीनों को म्याांमार सीमा से भारत में गैरकानूनी रूप से प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इसकी जानकारी मणिपुर ने शुक्रवार को दी। पुलिस ने बताया कि अपराध जांच  विभाग (सीआइडी) अधिकारियों और पुलिस की संयुक्त टीम मोरेह कस्बे से रोहिंग्या मुसलमान को गुरुवार देर रात गिरफ्तार किया गया था। भारत-म्यांमार सीमा पर तेगनौपाल जिले में यह कस्बा है।
 
तीनों रोहिंग्या म्यांमार के रखाइन प्रांत के रहने वाले हैं। म्यांमार का सुरक्षाबल आतंकियों के खिलाफ रखाइन में लगातार कार्रवाई कर रहा है। गिरफ्तार किए गए तीनों रोहिंग्या पिछले दस दिनों से मोरेह में रुके हुए थे। ये सभी मलेशिया जाने की फिराक में थे। लेकिन तीनों को मणिपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर मोरेह थाने में इनके खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »