18 Apr 2024, 12:40:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दक्षिण कश्मीर में आतंकवादियों के लिए तलाशी अभियान शुरू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 18 2018 1:13PM | Updated Date: Mar 18 2018 1:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों को पकड़ने के लिए रविवार को तलाशी अभियान शुरू किया। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि आतंकवादियों की मौजूदगी के संकेत मिलने के बाद सुरक्षा बलों तथा जम्मू कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने जिले में बिजबेहरा के वीरी मोहल्ले में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। यहां के सभी निकास द्वारों को सील कर दिया गया। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों से अब तक संपर्क नहीं हुआ है। प्रदर्शन को रोकने के लिए एहतियातन घेराबंदी के बाहर अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »