19 Apr 2024, 08:59:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बिहार को फिर मिला कृषि कर्मण पुरस्कार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 17 2018 8:35PM | Updated Date: Mar 17 2018 8:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार को कृषि कर्मण पुरस्कार 2015-16 से सम्मानित किया। मोदी ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिसर नई दिल्ली में राष्ट्रीय कृषि उन्नति मेला में बिहार को कृषि कर्मण पुरस्कार कोर्स सिरियल (मोटा अनाज) श्रेणी में पूरे देश में सर्वोत्तम प्रदर्शन करने वाले राज्य के रूप में (अधिकतम उत्पादकता प्राप्त करने पर) दिय है। बिहार सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर राज्य के कृषि मंत्री डा0 प्रेम कुमार ने यह पुरस्कार प्राप्त किया।
 
इस अवसर पर बिहार के कृषि उत्पादन आयुक्त सुनील कुमार सिंह, कृषि विभाग के प्रधान सचिव सुधीर कुमार तथा कृषि निदेशक हिमांशु कुमार राय भी उपस्थित थे। समारोह में बिहार के दो किसान अनिल कुमार और नीलम कुमार (दोनों खगड़यिा) को प्रगतिशील किसानों के तौर पर सम्मानित किया गया। इसी तरह कृषि विज्ञान केन्द्र, औरंगाबाद, बिहार को क्षेत्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया। कृषि उन्नति मेला में केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह, मध्यप्रदेश एवं मेघालय के मुख्यमंत्री के अलावा अन्य राज्यों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »