29 Mar 2024, 05:37:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

हरियाणा: मुख्यमंत्री का डबवाली में घेराव करेंगे किसान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 17 2018 8:32PM | Updated Date: Mar 17 2018 8:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिरसा। हरियाणा किसान मंच के बैनर तले किसान 31 मार्च को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के डबवाली आगमन पर उनका घेराव करेंगे। मंच की यहां जिलाध्यक्ष साहबराम ताजियाखेड़ा की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में घेराव की रणनीति तैयार की गई और ड्यूटियां भी लगाई गई। इसी के साथ विभिन्न टीमें भी गठित की गई। बैठक में किसानों को सम्बोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष प्रहलाद सिंह भारूखेड़ा ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार किसानों के साथ वादा खिलाफी कर रही है।
 
किसानों की बर्बाद हो चुकी फसल का क्लेम उन्हें तक नहीं मिला है जबकि बर्बाद हुई नरमे और गेहूं की फसल का बीमा भी किया गया था। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में बैंक बीमा की प्रीमियम राशि वापिस कर रहे है मगर क्लेम देने को तैयार नहीं हैं। किसान इसके खिलाफ कई बार आवाज उठा चुके हैं लेकिन सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी है। 
 
इस दौरान निर्णय लिया गया कि  31 मार्च को मुख्यमंत्री हरियाणा के डबवाली दौरे के दौरान घेराव किया जाएगा। बैठक में घेराव की रणनीति तैयार की गई और ड्यूटियां भी लगाई गई। इसी के साथ विभिन्न टीमें भी गठित की गई। भारूखेड़ा ने कहा कि अगर सरकार किसानों की बात नहीं सुनती है और उनकी मांगो को पूरा नहीं करती तो आगामी समय में जिले में आने वाले सरकार के हर नुमाईंदे का घेराव किया जाएगा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »