29 Mar 2024, 03:52:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भागलपुर में दो दिवसीय विक्रमशील महोत्सव शुरू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 17 2018 8:14PM | Updated Date: Mar 17 2018 8:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भागलपुर। बिहार के भागलपुर जिले में हर वर्ष आयोजित होने वाला विक्रमशिला महोत्सव से प्रारंभ हो गया है। बिहार सरकार के पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित इस महोत्सव का विधिवत उद्घाटन पीरपैंती के विधायक  रामविलास पासवान एवं जिलाधिकारी आदेश तितरमारे, वरीय पुलिस अधीक्षक मनोज  कुमार ने यहां संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। भागलपुर जिला मुख्यालय से करीब  चालीस किलोमीटर दूर कहलगांव प्रखंड के अंतीचक गांव में आयोजित दो दिवसीय  विक्रमशिला महोत्सव में मौजूद वक्ताओं ने विक्रमशिला महाविहार के प्राचीन एवं ऐतिहासिक विरासत की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए

इस स्थल के समग्र विकास की  चर्चा की। दो दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में राष्ट्रीय स्तर की  पार्श्व गायिका, हास्य कलाकार समेत राज्य एवं विभिन्न जिलों के कलाकारों  के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके अलावा  विभिन्न सरकारी विभागों और स्वयंसेवी संस्थाओं के स्टॉल लगाये गए हैं। इनके माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार के कल्याणकारी योजनाओं की जानकारियां लोगों को  दी जा रही है। उल्लेखनीय है कि प्राचीन भारत के शिक्षा केंद्रों में से एक  विक्रमशिला महाविहार के विश्वविख्यात ख्याति, पुरातात्विक एवं ऐतिहासिक महत्ता को  देखते हुए राज्य सरकार द्वारा हर वर्ष विक्रमशिला महोत्सव का आयोजन  किया जाता है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »