24 Apr 2024, 12:39:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बिहार: अज्ञात वाहन से कुचल कर एक की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 17 2018 8:11PM | Updated Date: Mar 17 2018 8:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गोपालगंज। बिहार में गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के सासामुसा बाजार में देर रात अग्यात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि न्यायालय में गवाही देने के बाद वशिष्ठ शर्मा (45) अपने घर लौट रहे थे तभी अग्यात वाहन के चपेट में आ गए। इस दुर्घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस बीच मृतक के परिजनों का आरोप है कि वशिष्ठ शर्मा की सड़क दुर्घटना में मौत नहीं हुई है बल्कि उनकी हत्या की गयी है। मृतक के पुत्र की अपराधियों ने साल 2016 में हत्या कर दी गयी थी।इस मामले में पिता ने स्थानीय अदालत में गवाही दी थी। आरोपियों ने गवाही देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी थी। इस सिलसिले में संबंधित थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »