29 Mar 2024, 06:53:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

पुणे के मॉल ने नहीं दी ट्रांसजेंडर को एंट्री, उसने कहा- करूंगी मुकदमा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 17 2018 12:47PM | Updated Date: Mar 17 2018 12:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुणे। एक ट्रांसजेंडर ने आरोप लगाया है कि उसके साथ भेदभाव किया गया और उसे यहां एक शॉपिंग मॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। यह घटना गुरुवार की शाम को हुई थी। पीड़िता ट्रांसजेंडरों से जुड़े मुद्दों पर काम करने वाले एक एनजीओ से जुड़ी है। उसने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर घटना का वीडियो डाला।
 
पीड़िता सोनाली जी ने कहा कि वह विमाननगर में फीनिक्स मार्केट सिटी मॉल में गुरुवार को गई थी, जहां उसे जांच के लिए महिलाओं के सुरक्षा कक्ष में जाने को कहा गया। उसने आरोप लगाया कि कक्ष में महिलाओं ने उसकी जांच करने से मना कर दिया और कहा कि उसे मॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »