28 Mar 2024, 23:02:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जींद नगर परिषद उपप्रधान को गोली मार हमलावर हुआ फरार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2018 8:05PM | Updated Date: Feb 22 2018 8:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जींद। हरियाणा में यहां जींद नगर परिषद उपप्रधान सुभाष जांगड़ा को कल देर शाम उनके घर में घुसकर कोई अज्ञात हमलावर गोली मार कर फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि हमलावर चद्दर ओढ़ कर जांगड़ा के घर में घुसा था उन्हें बेहद नजदीक से गोली मार कर फरार हो गया। श्री जांगड़ा को दो गोलियां लगीं और जमीन पर गिर गये। उन्हें गम्भीर रूप से घायलवस्था में सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें पी.जी.आई. रोहतक रैफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे इलाके की नाकेबंदी भी की लेकिन हमलावर का कोई सुराग नहीं लग सका।  जांगड़ा हाल ही में नगर परिषद में उपप्रधान के पद पर चुने गए थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »