28 Mar 2024, 14:00:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

रोल मॉडल बने जॉनी पहाड़यिा : रघुवर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2018 7:31PM | Updated Date: Feb 22 2018 7:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुमका। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पहाड़िया समुदाय के प्रशिक्षु पायलट जॉनी फ्रैंक पहाड़यिा को कहा कि वह समाज के रोल मॉडल हैं। दास से पहाड़िया ने यहां मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने कहा, आप समाज के रोल मॉडल बन गये हैं। पहाड़यिा ने कहा कि पहाड़यिा समुदाय में विकास की नई चेतना का संचार हुआ है। सरकार और प्रशासन की पहल से सभी आगे बढ़ने को उत्सुक हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सभी आदिम जनजातीय समुदायों के विकास के लिए सरकार  समयबद्ध और योजनाबद्ध प्रयास कर रही है। उन्होंने आदिम जनजाति समुदाय से शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही सभी समस्याएं दूर होंगी। इस मौके पर राज्य की समाज कल्याण मंत्री डॉ. लुईस मरांडी तथा दुमका के उपायुक्त मुकेश कुमार भी उपस्थित थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »