29 Mar 2024, 15:46:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

'जुमलेबाज' को 2019 में सबक सिखायेगी देश की जनता-प्रकाश प्रधान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 20 2018 9:25PM | Updated Date: Feb 20 2018 9:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

एटा। केन्द्र की भाजपा सरकार के शासनकाल में पंजाब नेशनल बैंक में 11400 करोड़ का घोटाला उजागर होने के बाद जहां भाजपा बैक फुट पर नजर आ रही है, तो वहीं कांग्रेस इस प्रकरण को लेकर समूचे देश में भारत सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उनकी कैबिनेट को घेरने का प्रयास कर आगामी लोकसभा चुनाव 2019 के लिए अपनी फसल तैयार कर रही है। 

मंगलवार को स्थानीय कलक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर उप्र कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रभारी प्रकाश प्रधान की अगुवाई में पीएनबी घोटाले को लेकर उमड़े सैकड़ों कांग्रेसियों ने अपने-अपने वक्तव्य में केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर कटाक्ष करते हुए नरेंद्र मोदी से प्रधानमंत्री पद त्यागने की मांग कर 2018 में ही लोकसभा चुनाव कराये जाने की मांग की। 

उक्त अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रकाश प्रधान ने धरना में उपस्थित कांग्रेसियों को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह विजय माल्या को देश से बाहर जाने में मदद की उसी प्रकार पंजाब नेशनल बैंक में हुए 11400 करोड़ के घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी को भी देश से बाहर जाने में पूरी-पूरी मदद की है। प्रकाश प्रधान ने कहा कि समूचे हिन्दुस्तान में जनता जनार्दन के पैसों की हुयी इस लूट से भारत सरकार बौखलायी हुयी है और बैंक के अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई का दिखावा कर रही है।

प्रधान ने आगे कहा कि राफेल विमान खरीद में हुये करोड़ों के घोटाले पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने जब संसद के अंदर बार-बार प्रश्न किये तो सरकार की तरफ से कोई भी जवाब न देना जनता के प्रति वफादारी का प्रतीक नहीं है। उन्होंने कहा कि इस जुमलेबाज सरकार को देश की जनता 2019 में सबक सिखायेगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »