20 Apr 2024, 09:24:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

प.बंगाल में निर्भया कांड- गैंगरेप के बाद महिला के गुप्तांग में डाली रॉड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 20 2018 1:34PM | Updated Date: Feb 20 2018 1:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बालुरघाट। पश्चिम बंगाल में भी दिल्ली के निर्भया कांड जैसी एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यह घटना दक्षिण दिनाजपुर जिले के कुशमंडी के देहाबंद इलाके में घटी। जहां 28 साल की मानसिक रूप से अक्षम आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप के बाद गुप्तांग में लोहे की रॉड से चोट पहुंचाने का मामला सामने आया है। 
 
पीड़िता की हालात.... 
घटना के बाद महिला को रायगंज जिा अस्पताल ले जाया गया। महिला की हालत बिगड़ने पर उसे मालदा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां वो जिंदगी और मौत से जूझ रही है।  
 
गुप्तांग में डाली रॉड
घटना कुशमंडी इलाके की है, जहां रविवार की रात महिला मेला देखकर वापस अपने घर लौट रही थी। रास्ते में कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और उसे जबरन एक ब्रिज के नीचे ले गए। आरोपियों ने महिला के साथ गैंगरेप किया और उसके बाद महिला के गुप्तांग में लोहे के रॉड से चोट पहुंचाई। 
 
पीड़िता की चीख से पहुंचे लोग
महिला की चीख-पुकार से आसपास के लोग वहां पहुंच गए, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। घटना के बाद लोगों ने महिला को रायगंज जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे मालदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। 
 
अभी तक दो आरोपी गिरफ्तार 
पुलिस ने मामले में अभी तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है और अन्य लोगों की तलाश जारी है। इस घटना ने दिल्ली के निर्भया कांड की यादें ताजा कर दीं, जिसमें चलती बस में महिला के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया था। 
 
आदिवासियों ने किया जमकर हंगामा
इस घटना की खबर लगते ही कई आदिवासी संगठन के नेता भी अस्‍पताल पहुंच गए। भारी संख्या में गुस्साए आदिवासी भी पहुंचे। इन गों ने जमकर हंगामा किया। इनको पुलिस ने कार्यवाही का आश्वासन देकर किसी तरह से शांत कराया। इन गों ने दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। 
 
पीड़िता की जुबान से निकला
गंगारामपुर महकमा पुलिस अधिकारी विपुल बनर्जी ने बताया कि उन लोगों ने लड़की को बरामद कर अस्पताल पहुंचाया। उसी की जुबान से रामप्रसाद शर्मा का नाम सुनकर उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »