20 Apr 2024, 03:33:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

गोवा में छुट्टी मना रही है सोनिया, साइकिल चलाते तस्वीरें वायरल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 28 2017 2:31PM | Updated Date: Dec 28 2017 2:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पणजी। हाल ही में अपने बेटे राहुल गांधी को पार्टी की कमान सौंपने के बाद सोनिया गांधी राजनीति से दूर गोवा में छुट्टियां मना रही है। सोनिया 26 दिसंबर से गोवा में हैं और बताया जा रहा है कि वे यहां करीब जनवरी तक रहेंगी। 

बताया जा रहा है कि सोनिया के साथ उनकी बेटी प्रियंका भी गोवा आई हैं। सोशल मीडिया पर सोनिया की यह तस्वीर काफी वायरल हो रही है। उधर क्रिसमस-न्यू ईयर पर छुट्टी मनाने को लेकर चर्चा में रहने वाले राहुल गुजरात-हिमाचल चुनाव में मिली हार की समीक्षा में व्यस्त हैं। 
 
सूत्रों के मुताबिक सोनिया दक्षिण गोवा के लीला होटल में रह रही हैं। उनकी तस्वीर भी सामने आई है जिसको देखकर लग रहा है कि वे गोवा में छुट्टियां एन्जॉय कर रही है। तस्वीर में सोनिया साइकिल चलाते हुए दिख रही है। उनके साथ कई लोग सेल्फी ले रहे हैं।
 
बता दें कि सोनिया गांधी अस्थमा की बीमारी से ग्रस्त हैं, ऐसे में डॉक्टरों ने उन्हें साफ हवा में रहने को कहा है। हालांकि वह इस दौरान मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं क्योंकि वह अब खुद को समय देना चाहती हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »