20 Apr 2024, 09:53:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

महबूबा मुफ्ती कैबिनेट में 2 नए मंत्री शामिल, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 28 2017 1:42PM | Updated Date: Dec 28 2017 2:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जम्मू। जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने गुरु वार को अपने भाई तस्सादुक मुफ्ती एवं पूर्व मंत्री जावेद मुस्तफा मीर को राज्य मंत्रिमंडल में शामिल किया। राज्यपाल एन एन वोहरा ने मुफ्ती और मीर को राजभवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

सिनेमेटोग्राफर से राजनेता बने मुफ्ती इससे पहले मुख्यमंत्री के शिकायती प्रकोष्ठ के अध्यक्ष थे। सात जनवरी 2015 को अपने पिता एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन के बाद राज्य की राजनीति में लौट आये। महबूबा मंत्रिमंडल में शामिल किये गए मीर पूर्व में मुफ्ती मोहम्मद सईद नीत पीडीपी-बीजेपी गठबंधन सरकार में राजस्व मंत्री थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »