28 Mar 2024, 23:58:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जयराम ठाकुर ने ली हिमाचल के CM पद की शपथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 27 2017 1:27PM | Updated Date: Dec 27 2017 4:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। हिमाचल प्रदेश में जयराम ठाकुर की अगुवाई में भाजपा की नई सरकार ने सता संभाल ली है। शिमला के ‌ऐतिहासिक रिज मैदान पर हुए भव्य समारोह में जयराम ठाकुर के राजतिलक के साथ 11 मंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई।शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी सहित राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और भाजपा शासित राज्यों के  मुख्यमंत्री और  उपमुख्यमंतत्री मौजूद रहे।राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्‍ण आडवाणी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत विभिन्न राज्यों के सीएम भी मौजूद रहे।हिमाचल की नई सरकार में सीएम जयराम ठाकुर केे मिलाकर कुल 12 मंत्री होंगे।
 
चौंकाने वाली बात ये है कि मंत्रीमंडल में छह नए चेहरों को जगह दी गई हैं। देर रात तक चली माथापच्ची के बाद जयराम ठाकुर की टीम भी तय हुई। जिन लोगों को टीम जयराम में जगह मिली है, उनमें सुरेश भारद्वाज, महेंद्र सिंह ठाकुर, अनिल शर्मा, सरवीण चौधरी, डॉ. रामलाल मारकंडा, वीरेंद्र कंवर, विपिन सिंह परमार, डॉ. राजीव सहजल, गोविंद सिंह ठाकुर व विक्रम सिंह शामिल हैं।वहीं धर्मशाला से भाजपा विधायक और किशन कपूर को अंतिम समय पर मंत्री पद के लिए चुना गया। वह शांता खेमे से आते हैं और पूर्व कांग्रेस मंत्री सुधीर शर्मा को हराकर विधायक बने है। किशन कपूर पहले भी मंत्री रहे हैं।बड़ी बात ये है कि जयराम की टीम में महेंद्र ठाकुर, सरवीण चौधरी और किशन कपूर को छोड़कर सभी नए चेहरे शामिल किए गए है। नए चेहरों  में डा. राजीव सहजल, विक्रम सिंह, डा. रामलाल मार्कंडेय,  विपिन स‌िंह परमार, वीरेंद्र कंवर, गोविंद स‌िंह आदि शामिल है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »