24 Apr 2024, 08:15:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

गुजरातः विजय रुपाणी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, मंच पर मोदी-शाह समेत 18 राज्यों के CM मौजूद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 26 2017 11:34AM | Updated Date: Dec 27 2017 1:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अहमदाबाद। गुजरात में लगातार छठी बार भाजपा की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में विजय रूपाणी अपने ही दल के मिथक को तोड़ते हुए मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। मंच पर पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के अलावा बड़ी संख्या में केंद्रीय मंत्री और भाजपा शासित 18 राज्यों के मुख्यमंत्री/उपमुख्यमंत्री अथवा वरिष्ठ मंत्री तथा गणमान्य मौजूद हैं।

मोदी ने मां से लिया आशीर्वाद

शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए पीएम मोदी अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचे। शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने से पहले अपनी मां हीराबा से मिल कर उनका आशीर्वाद ग्रहण किया।

राज्यपाल ओ पी कोहली रूपाणी के साथ उपमुख्यमंत्री नीतिन पटेल को भी शपथ दिलाई। उनके अलावा 9 से अधिक कैबिनेट स्तर के तथा 10 से राज्य मंत्रियों ने भी शपथ ली। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जीतू वाघाणी को भी इस बार कैबिनेट मंत्री बनाये जाने की संभावना है। 

 
समारोह के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आमंत्रित मेहमानों तथा नई सरकार के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और मंत्रियों के साथ यहां महात्मा मंदिर में दोपहर के भोज में भी शिरकत करेंगे। ज्ञातव्य है कि गुजरात में 1995 से सत्तारूढ भाजपा ने इस बार चुनाव में 182 में से 99 सीटों पर जीत हासिल की थी।  

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »