26 Apr 2024, 00:49:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

BJP अध्यक्ष बोलें- मोदी के खिलाफ उंगली उठाई तो हाथ काट देंगे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 21 2017 11:58AM | Updated Date: Nov 21 2017 2:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि जो भी पीएम के खिलाफ अंगुली उठाएगा, उसका हाथ काट देंगे। उधर राय के इस विवादित बयान पर राजनीतिक गलियारे में आलोचना का दौर शुरू हो गया।                                 
 
हालांकि, जब विवाद बढ़ा तो उन्होंने अपने बयान पर खेद व्यक्त करता हूं और अपना बयान वापस लेता हूं। उधर, लालू प्रसाद यादव ने कहा कि राय के इस बयान पर भाजपा गर्व कर रही है। उनके पास गर्व करने लायक कुछ भी नहीं है। बता दें कि, नित्यानंद बिहार के उजियारपुर से सांसद हैं। 
 
उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा कि, पीएम मोदी कठिन परिस्थितियों से निकलकर देश का नेतृत्व कर रहे हैं। ये हमारे लिए गर्व की बात है। यदि उन पर कोई उंगली उठाएगा तो उसका हाथ काट देंगे। इस कार्यक्र में बिहार के उपमुख्यमंत्री और उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी भी मंच पर मौजूद थे। 
 
पीएम मोदी की अतीत से लेकर पीएम बनने की यात्रा को याद करते हुए बिहार बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, जिनकी मां खाना परोसती थी, नरेंद्र मोदी को खाना खिलाने बैठी थी, उस थाली में मां को ना बेटा और बेटे को ना मां दिखाई देती थी। आज उस परिस्थिति से उठकर वह देश से पीएम बने हैं। गरीब का बेटा, उसका स्वाभिमान होना चाहिए, एक एक व्यक्ति को इसकी इज्जत होनी चाहिए।
 
बयान को लेकर नित्यानंद से मीडिया ने जब सवाल पूछे तो उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि, मैंने हाथ काटने वाली बात एक मुहावरे के रूप में कही थी। इसे विपक्षी पार्टी और आम आदमी से जोड़ कर नहीं देखा जाए। मोदी के संघर्ष पर सवाल उठाना गलत है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »