25 Apr 2024, 05:30:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जयपुर में लगेंगे स्मार्ट टॉयलेट, पैसे डालते ही साफ होंगे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 19 2017 6:08PM | Updated Date: Nov 19 2017 6:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। राजस्थान में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत जयपुर में ऐसे स्वचालित स्मार्ट टॉयलेट लगाए जाएंगे जिनमें सिक्का डालते ही अपने आप सफाई हो जाएगी। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत मुख्य बाजारों और मार्गों पर आम लोगों की सुविधा के लिए स्मार्ट टॉयलेट लगाने की तैयारी हो चुकी है।
 
पहले चरण में जयपुर में ऐसे 20 स्मार्ट टॉयलेट लगाए जाएंगे। इनमें से आधे से अधिक टॉयलेट विभिन्न स्थानों पर लगाए जाकर उनमें बिजली, पानी और सीवरेज के कनेक्शन भी किए जा चुके हैं। इन्हें जल्दी आम लोगों के उपयोग के  लिए शुरू किया जाएगा।परियोजना के क्वालिटी इंचार्ज गिरिराज बैरवा के अनुसार इन टॉयलेट्स का उपयोग दो या पांच के सिक्के डालकर किया जा सकेगा। सिक्का डालने के साथ ही टॉयलेट में प्रवेश से पहले फ्लश चलकर अपने आप सफाई हो जाएगी और टॉयलेट उपयोग के बाद भी अपने आप फ्लश चल जाएगा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »