20 Apr 2024, 09:33:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

राहुल और तेजस्वी लंच पर मिले, क्या शुरू हो गई 2019 की तैयारी?

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 17 2017 4:24PM | Updated Date: Nov 17 2017 4:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ लंच किया। तेजस्वी यादव ने इस मुलाकात की कई तस्वीरें ट्विटर  पर साझा की और राहुल को शुक्रिया कहा।

उन्होंने ट्वीट किया 'लंच के लिए आपका शुक्रिया, व्यस्त कार्यक्रम के बीच समय निकालने के लिए आपका शुक्रिया।' 

बता दें कि राहुल-तेजस्वी की इस मुलाकात को 2019 के चुनाव से पहले विपक्ष को एकजुट करने की कवायद कहा जा रहा है। राहुल ने अपनी राजनैतिक शैली में इन दिनों काफी बदलाव किया है। वह मंदिरों, विपक्ष के नेताओं और दमदार भाषणों से चर्चा के केंद्र बने हुए हैं।

बता दें कि 2015 में बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस महागठबंधन (जदयू-आरजेडी-कांग्रेस) का हिस्सा थी। चुनाव प्रचार के दौरान दोनों नेताओं को साथ देखा गया था। माना जा रहा है कि दोनों नेता भविष्य में भी एकसाथ दिख सकते हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »