19 Apr 2024, 17:09:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

इस शख्स ने 50 से ज्यादा महिला का किया रेप, वीडियो भी बनाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 17 2017 3:05PM | Updated Date: Nov 17 2017 3:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चेन्नई। चेन्नई पुलिस ने गुरुवार को सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करने वाले एक पूर्व कर्मचारी को डकैती करने के आरोप में गिरफ्तार किया, लेकिन जब उससे पूछताछ की गई तो एक ऐसा खुलासा हुआ जिसने सभी को हैरान करके रख दिया। पुलिस को जांच में पता चला है कि 28 वर्षीय यह आरोपी एक सीरियल रेपिस्ट है जो कि 50 महिलाओं का रेप कर उनका वीडियो बन चुका है। कृष्णागिरी के माथुर का रहने वाला माधन एरिवालागन को सिटी पुलिस ने डकैती के आरोप में हिरासत में लिया था। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की और उसके मोबाइल को चेक किया तो माधन के सीरियल रेपिस्ट होने की बात सामने आई। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार जांचकर्ताओं ने बताया कि माधन महिलाओं को घर में अकेला पाकर उनके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाता था।

इतना ही नहीं आरोपी महिलाओं का अपने फोन से वीडियो बना लेता था और उन्हें ब्लैकमेल कर फिर से उनका रेप करता था। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार फिलहाल केवल एक महिला ने आरोपी के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज कराई है और उम्मीद है कि अन्य महिलाएं आगे आकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएंगी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि माधन ने कृष्णागिरी कॉलेज से गणित में ग्रेजुऐशन किया है। इसके बाद उसने बेंगलुरु की सॉफ्टवेयर कंपनी में काम किया और दो साल बाद 2015 में चेन्नई आ गया था। पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने पर माधन ने कहा कि वह काफी समय से नई नौकरी की तलाश कर रहा था लेकिन उसे कहीं भी नौकरी नहीं मिली।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »