24 Apr 2024, 15:25:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

गुजरात सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, दो घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 23 2017 4:50PM | Updated Date: Oct 23 2017 4:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अहमदाबाद। गुजरात में अहमदाबाद जिले के मांडल क्षेत्र में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि दसाडा-मांडल मार्ग पर मांडल गांव के निकट दो कारों में रविवार देर रात आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दसाडा से मांडल की ओर जा रही कार सवार दसाडा निवासी फिरोज छीपा (45), उनकी पत्नी सबानाबेन (40) की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना में घायल चार लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां गंभीर रूप से घायल समसुद्दीन छीपा (73) और अनीस छीपा (16) की उपचार के दौरान मौत हो गई तथा दो लोग अस्पताल में भर्ती है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »