29 Mar 2024, 12:17:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जेल में ऐसी गुजरी राम रहीम की काली दिवाली, नहीं खाई मिठाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 21 2017 12:11PM | Updated Date: Oct 21 2017 1:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। गुरमीत राम रहीम की इस बार दिवाली रोहतक की सुनारिया जेल की सलाखों के पीछे अंधेरे में गुजरी। जेल से जुड़े सूत्रों के मुताबिक गुरमीत राम रहीम दिवाली के दिन परेशान नजर आया। उसने न तो दिवाली के मौके पर कोई दिया जलाया और न ही जेल प्रशासन द्वारा दी गई मिठाई खाई। सूत्रों के मुताबिक गुरमीत राम रहीम पटाखों की गूंज से रात भर सो नहीं पाया और उसकी पूरी रात बेचैनी में गुजरी।
 
गौरतलब है कि जेल प्रशासन सभी बंदियों और कैदियों को दिवाली के मौके पर मिठाई बांटता है। गुरमीत राम रहीम को भी खाने को मिठाई दी गई, लेकिन उसने नहीं खाई। वैसे दिवाली से चार दिन पहले गुरमीत राम रहीम का परिवार उसे जेल में मिठाई देकर गया था, जो उसने जरूर खाई।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »