24 Apr 2024, 13:46:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

रसोई गैस सिलेंडर में रिसाव के बाद धमाका, 8 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 19 2017 2:34PM | Updated Date: Oct 19 2017 2:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पंचकूला। रसोई गैस सिलेंडर में रिसाव की वजह से एक घर में हुए धमाके में कम से कम आठ लोग घायल हो गए है। पुलिस ने बताया कि धमाका इतनी जोरदार था कि पूरा घर ढह गया और आस पास के करीब 20 मकानों की खिड़कियों के कांच टूट गए। पुलिस ने कहा कि यह धमाका कल देर रात रसोई गैस सिलेंडर में रिसाव की वजह से हुआ। घायलों को चंडीगढ़ और पंचकूला के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि चंडीगढ़ में भर्ती कराए गए चार लोग गंभीर रूप से जल गए थे। उन्होंने कहा कि घर में रहने वाले परिवार के सदस्य जब बाजार गए थे तब यह हादसा हुआ। हादसे में कुछ राहगीर भी घायल हए है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »