29 Mar 2024, 17:29:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

दर्दनाक हादसा: पटाखे की फैक्ट्री में धमाका, 8 लोगों की मौत, 20 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 19 2017 12:21PM | Updated Date: Oct 19 2017 12:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ओडिशा। दिवाली के एक दिन पहले ओडिशा के बालासोर में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई जबकि नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घर के मलबे में लोगों के दबे होने के कारण घायलों की संख्या बढ़ने की आशंका है। वहीं बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से बारिश के कारण राहत और बचाव कार्य प्रभावित हो रहा है। 
 
बालासोर के जिला कलेक्टर प्रमोद कुमार दास ने कहा कि यहां से करीब 12 किलोमीटर दूर बहाबलपुर के एक घर में पटाखा बनाने के दौरान शाम चार बजे बड़ा धमाका हुआ। घटनास्थल से छह लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। दास ने कहा कि यह पटाखे बिना किसी लाइसेंस के अवैध तरीके से बनाए जा रहे थे। घायलों को कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »