25 Apr 2024, 19:05:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

लुधियाना : शाखा से लौट रहे RSS कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2017 11:40AM | Updated Date: Oct 17 2017 11:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लुधियाना। पंजाब में  आरएसएस शाखा प्रशिक्षक और भाजपा नेता को दिनदहाड़े गोलियों से छलनी कर दिया गया है। हत्या के वक्त वे शाखा से घर लौट रहे थे। मृतक की पहचान लुधियाना निवासी 60 वर्षीय रविंदर गोसाई के रूप में हुई है। कैलाश नगर, गली नंबर 3 में स्थित उनके घर के नजदीक ही बाइक सवार युवकों ने उन्हें गोली मारी। मौके पर ही रविंदर गोसाई की मौत हो गई।

हत्या की खबर मिलते ही पुलिस कमिश्नर आरएन ढोके दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। काफी संख्या में आरएसएस कार्यकर्ता भी जुट गए। पुलिस ने पूरे क्षेत्र की नाकाबंदी कर दी है और तलाश अभियान चला रही है। हमलावरों की तस्‍वीरें सीसीटीवी में कैद हो गई हैं और पुलिस को यह फुटेज भी मिल गया है। बता दें कि इससे पहले 2016 में आरएसएस के प्रांत सह संघचालक ब्रिगेडियर जगदीश गगनेजा की भी गोली मारकर हत्या की गई थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »